Blog

पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में पहल, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में पहल, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

अडानी फाउंडेशन की ‘अडानी वन’ पहल के तहत भूमि पूजन, 4,000 पौधों का होगा रोपण

बिलासपुर । पचपेडी़ तहसील के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में अडानी फाउंडेशन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। परियोजना ग्राम लोहर्सी में ‘अडानी वन’ पहल के तहत भूमि पूजन समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत क्षेत्र में कुल 4,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर लोहर्सी के सरपंच अनिल साहू, उपसरपंच रामगोपाल साहू, अन्य मस्तूरी जनपद सदस्य राकेश शर्मा एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अडानी बिजनेस टीम की ओर से माइंस मैनेजर संदीप राठौर तथा अडानी फाउंडेशन की ओर से सी एस आर मैनेजर सुमन दत्ता सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।भूमि पूजन समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई। ‘अडानी वन’ पहल के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।अडानी फाउंडेशन की यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल में सहयोग का आश्वासन दिया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button