Blog

बाल मेला में बच्चों ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल, छत्तीसगढ़ीया व्यंजन का लिया आनंद प्राचार्य डॉ रविन्द्र जायसी

बाल मेला में बच्चों ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल, छत्तीसगढ़ीया व्यंजन का लिया आनंद प्राचार्य डॉ रविन्द्र जायसी

संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी में गरिमामय वातावरण में हुआ आयोजन, प्राचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की, स्टॉल पर पहुंचकर चखा छत्तीसगढ़ीया व्यंजन

बिलासपुर। संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में बाल मेला का आयोजन किया गया। बाल मेला में छात्र-छात्राओं द्वारा व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए भेल सहित छत्तीसगढ़ीया व्यंजनों का सभी ने खूब आनंद लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने बाल मेला में पहुंचकर बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के हाथ से बने भेल और छत्तीसगढ़ीया व्यंजन का स्वाद भी चखा और उन्हें प्रोत्साहित किया।प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल मेला केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और स्वावलंबन को निखारने का मंच है।उन्होंने कहा कि अपने हाथ से व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाना, ग्राहकों से बात करना और प्रबंधन संभालना बच्चों को जीवन के व्यावहारिक कौशल सिखाता है। यही शिक्षा का असली उद्देश्य है कि बच्चा किताबी ज्ञान के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनना भी सीखे।बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आपने जो मेहनत और लगन दिखाई है, वही आगे चलकर आपको जीवन में सफल बनाएगी। महाविद्यालय हमेशा ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेगा।बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, स्वावलंबन और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्टॉलों पर भेल के अलावा अन्य व्यंजनों को भी लोगों ने पसंद किया।इस बाल मेला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक शनि कुमार बर्मन, ऐश्वर्य लक्ष्मी, आरजू कांत, संध्या कश्यप, फेकु सिंह पाटले, परमेश्वर पाटले, रिशु अग्रवाल, ममता कैवर्त्य, अशोक पाटेकर, योगेश कैवर्त्य, दुर्गा साहू, सुनीता कुर्रे, परमजीत सिंह, अनिश कुरैशी, मुकेश काठले, लक्ष्मी नारायण मनहर, धनकुमार जोगी, सोमी केशकर, रश्मि जांगड़े, राधेश्याम पाटले, दुजराम कुर्रे, कन्हैया मधुकर, रजनीकांत पाटले, चंद्रवती गोस्वामी, दीक्षा पाटले, अमेश काठले सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button