Blog

पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस चैंपियनशिप में रचा इतिहास

पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस चैंपियनशिप में रचा इतिहास

मस्तूरी- राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अवसर पर हाई स्कूल मैदान जांजगीर-चांपा में आयोजित राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप 2026 में सांदीपनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।शतरंज में 1 स्वर्ण पदक बैडमिंटन में 1 रजत और 2 कांस्य पदक खो-खो (बालक एवं बालिका वर्ग) में स्वर्ण पदक क्रिकेट (बालक वर्ग) में रजत पदक । विभिन्न क्रीड़ा वर्ग में आयुषी साहू, प्रिया तिवारी, सार्थक सोनी, अनमोल सिंह, तन्मय शर्मा, प्रेम मार्शल, के. भाष्कर,बैडमिंटन टीम के रूप में तथा शतरंज में तुषार कश्यप, खो-खो बालक वर्ग मेंदेवराज कुर्रे,विक्रम पाल, मयंक सिंह, अरमान सिंह, गुंजन गढ़ेवाल, मधुसूदन मेहरा ,बालिका वर्ग में अफ़साना खान, सिद्धी शर्मा, आरुषि दुबे, यामिनी सिंह, प्रिंसी कुर्रे, भूमिका साहूअहाना सिंह,मानसी पात्रे,सौम्या,अंकिता मानिकपुरी, एवं क्रिकेट टीम के लिए अक्षत प्रजापति, राज घृतलहरे, सुयश, युग साहू, अक्ष सिंह, चुनक,दिव्यांशु, सूर्य प्रताप, भव्य, पुष्पेंद्र, प्रभात, जन्मेजय, शिवेष, सार्थक, प्रांजल, आरुष, तैमूर, आलोक, वैभव ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया ।विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।खिलाड़ियों का दल क्रीड़ा शिक्षक लखनलाल देवांगन व चंद्र प्रकाश के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भाग लिया ।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button