Blog

दो रोटी कम खाओ,पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ विधायक लहरिया ने दिया शिक्षा का संदेश,मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

दो रोटी कम खाओ,पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ विधायक लहरिया ने दिया शिक्षा का संदेश,मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

ईटवा और आमाकोनी में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, विधायक दिलीप लहरिया हुए शामिल

मस्तूरी/पचपेड़ी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईटवा एवं ग्राम पंचायत आमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए।ईटवा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंड समाज उपकेन्द्र सरसेनी मल्हार राज अध्यक्ष दशेराम मरकाम ने की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन संरक्षक रिखीराम नेताम, जनपद सदस्य कार्तिक राम पटेल, सर्व आदिवासी युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष लव सिदार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर मरकाम सहित सरपंच शोभाराम रात्रे, उपसरपंच हीरालाल यादव सचिव नरेंद्र नेताम एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं आमाकोनी में सरपंच हीरा देवी पटेल, सरपंच प्रतिनिधि खेमराज पटेल, उपसरपंच मान सिंह मरावी, सचिव बलिस्टर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मोमेंटो व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।विधायक दिलीप लहरिया ने कहा बिरसा मुंडा और बुढ़ादेव की जय, आप सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई। आप लोग जल, जंगल और जमीन के रखवार हो। भले ही दो रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। शिक्षा ही समाज की तरक्की का सबसे बड़ा आधार है।वक्ताओं ने आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button