71 खिलाड़ियों को मिला कलर बेल्ट और सर्टिफिकेट

71 खिलाड़ियों को मिला कलर बेल्ट और सर्टिफिकेट
आधारशिला में 80 कराते खिलाड़ियों की कलर बेल्ट परीक्षा
छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई ग्रेडिंग, जल्द 10-12 खिलाड़ियों को मिलेगा ब्लैक बेल्ट
बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कलर बेल्ट ग्रेडिंग एवं एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 80 कराते खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी मेहनत और कौशल प्रदर्शन के बाद 71 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।मुख्य प्रशिक्षक ने दी ट्रेनिंग कराते ग्रेडिंग और ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं एवीएम कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल द्वारा कराई गई। उन्होंने खिलाड़ियों को काता, कुमिते के साथ एडवांस तकनीक की ट्रेनिंग दी।किसे कौन सा बेल्ट मिला- चौथा ब्राउन बेल्ट फर्स्ट क्यू: पीयूष यादव, आराध्या जनास्वामी, आयुषी साहू, ऋतु हाजरा, भार्गवी साहू- तीसरा ब्राउन बेल्ट सेकेंड क्यू: दिव्यांशु खांडे, मोहम्मद ऑन खान, रेनू पटेल, धन्या मिश्रा, हर्षित सिंह चंदेल, आराध्या भारत- फर्स्ट ब्राउन बेल्ट फोर्थ क्यू: अदिति साईशेरा, गरिमा सोनवानी, अथर्व शर्मा, अस्मिता गढ़ेवाल- पर्पल बेल्ट: भास्कर दीप सोनी, वंश बंजारे, साधना पटेल- ब्लू बेल्ट: आरुष खांडे, आराधना खांडे, सौम्या सिंह, आराध्या अग्निहोत्री, तृषा यादव सहित 8 खिलाड़ी- ग्रीन बेल्ट: जीवा पवार, युवांक ध्रुव, छत्रपाल गढ़ेवाल- ऑरेंज बेल्ट: पवित्रा पटेल, आव्या साहू, अभ्युदित सिंह सहित 6 खिलाड़ी- यलो बेल्ट: देविका कोरी, शिवम कैवर्त्य, कियांश मंडल सहित 33 खिलाड़ीप्रिंसिपल ने किया सम्मानमुख्य अतिथि आधारशिला विद्या मंदिर की प्रिंसिपल जी आर मधुलिका ने सभी खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट तक पहुंचने के लिए पहले कलर बेल्ट हासिल करना जरूरी है। खिलाड़ियों में भारी उत्साह है और जल्द ही स्कूल के 10-12 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट मिलेगा।खिलाड़ियों ने साझा किया अनुभवओपन कराते प्रतियोगिता की राष्ट्रीय खिलाड़ी रूची देवांगन*श ने कहा कि कराते से आत्मरक्षा के साथ-साथ पहचान भी बनती है। अन्य जिलों और राज्यों में खेलने से आत्मविश्वास बढ़ता है।प्रशिक्षक सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि अगले एक महीने में एक भव्य ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा जाएगा जिसमें खिलाड़ियों को कराते की और बारीकियां सिखाई जाएंगी।उपस्थित रहेइस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसके जनास्वामी, वाईस प्रिंसिपल जोशी सर, प्रशासनिक अधिकारी उदय कुमार शर्मा एवं मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू उपस्थित रहे।