Blog

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत की भूख हड़ताल समाप्त, अधिकारियों ने जूस पिलाकर कराया समापन

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत की भूख हड़ताल समाप्त, अधिकारियों ने जूस पिलाकर कराया समापन

बिलासपुर। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत की भूख हड़ताल बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में समाप्त हो गई। मंच पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें अपने हाथों से जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।जैसे ही अनशन समाप्ति की घोषणा हुई, मंच पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। पूरा पंडाल भारत माता की जय और छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारों से गूंज उठा।भूख हड़ताल स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक, ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद थे। अधिकारियों ने दामोदर कांत की मांगों पर सकारात्मक चर्चा और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया।*उद्बोधन में बोले दामोदर कांत – यह लड़ाई जनता के लिए थी*हड़ताल समाप्त होने के बाद अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने कहा कि जनहित की मांगों को लेकर यह भूख हड़ताल की गई थी।उन्होंने कहा, यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए थी। प्रशासन ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया है, इसलिए समर्थकों और शुभचिंतकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अनशन समाप्त कर रहा हूं।दामोदर कांत ने दो टूक कहा कि अगर तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।अंत में उन्होंने भूख हड़ताल के दौरान साथ देने वाले सभी समर्थकों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button