Blog

संविधान की रक्षा प्रथम दायित्व – अशोक राजवाल

संविधान की रक्षा प्रथम दायित्व – अशोक राजवाल

रायपुर/नई दिल्ली। इंदिरा भवन दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक व प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, दलित समाज के अधिकारों और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि देश में राहुल गांधी जी की एक आवाज पर लाखों लोगों का दिल्ली रामलीला मैदान में ऐतिहासिक जनसमर्थन देखने को मिला।छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (SC विभाग) अशोक राजवाल ने लोकतंत्र बचाओ – देश बचाओ कार्यक्रम में राज्य से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति व विगत दिनों में हुए बैठक व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए दौरा करेंगे। सक्रिय और योग्य कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर पार्टी को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत टीम गठित करना है।बैठक में सभी ने संकल्प लिया कि सामाजिक न्याय की स्थापना, संविधान की रक्षा और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button