आंगनबाड़ी केंद्र में माताओं को बताया स्तनपान के महत्व

आंगनबाड़ी केंद्र में माताओं को बताया स्तनपान के महत्व
मस्तूरी क्षेत्र में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
मस्तूरी। विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत उड़ागी के आमानारा आंगनबाड़ी केंद्र में 7 अगस्त को ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में शिशुवती माताओं को स्तनपान के महत्व और इससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।मितानिन ने दी जानकारीमितानिन प्रशिक्षिका हिरामती पाटनवार ने माताओं को बताया कि शिशु के जन्म के तुरंत बाद मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां का पहला गाढ़ा दूध जिसे कोलेस्ट्रम कहा जाता है, वह शिशु के लिए टीके के समान है। यह बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और उसे बीमारियों से बचाता है।उन्होंने बताया कि जन्म से 6 माह तक शिशु के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम आहार है। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और यह आसानी से पच जाता है। इस दौरान बच्चे को अलग से कोई अन्य आहार देने की आवश्यकता नहीं होती।कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान से माँ और शिशु दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी गई।उपस्थित रहेइस अवसर पर मितानिन रामकुमारी पटेल, चीना बाई, मित्रा बाई देशराज, मनटोरा, पूनम पटेल, सविता राज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामेश्वरी यादव, सहायिका तथा मितानिन कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हीराल यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने जानकारी प्राप्त कर अपने शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।