Blog

थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने महिलाओं के साथ लहराया तिरंगा, सोनसरी में “हर घर तिरंगा” का उत्साह

थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने महिलाओं के साथ लहराया तिरंगा, सोनसरी में “हर घर तिरंगा” का उत्साह

जन जागरूकता, सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा का भी दिया संदेश,जिला पंचायतसभापति-जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

जोंधरा / पचपेड़ी इस बार भारत अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का महोत्सव मनाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश भर में “हर घर तिरंगा” अभियान बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।अभियान को आगे बढ़ाते हुए पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने ग्राम पंचायत सोनसरी में महिलाओं, बालिकाओं और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ग्राम में तिरंगा झंडा लहराया।थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने बताया कि वे लगातार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रही हैं। सरकारी व गैर शासकीय संस्थानों और पंचायतों में जाकर जन चेतना, सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है, जिससे क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यरैली कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, भाजपा लोहर्सी मण्डल अध्यक्ष सीमा साहू, ग्राम पंचायत सोनसरी के सरपंच तिलक मिर्झा सहित ग्राम की महिलाएं एवं बालिकाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं।हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली में देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को नई ऊर्जा दी।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button