Blog

उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा एवं संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के लिए मिला सम्मान

उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा एवं संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के लिए मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. रूपेन्द्र कवि सम्मानित, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया प्रशस्ति पत्र

रायपुर, 15 अगस्त 2026स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन, रायपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने उत्कृष्ट एवं समर्पित प्रशासनिक सेवाओं के लिए अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इसी क्रम में लोकभवन के संवैधानिक प्रकोष्ठ के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा, कार्य के प्रति निष्ठा, दक्षता एवं दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. कवि की प्रशासनिक कार्यक्षमता, कर्तव्यनिष्ठा तथा संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता की विशेष सराहना की। यह सम्मान उनके द्वारा शासकीय दायित्वों के कुशल एवं समर्पित निर्वहन के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार को उनकी विशिष्ट कलात्मक प्रतिभा एवं चित्रकला श्रृंखला के लिए भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी चित्रकला में रचनात्मक दृष्टि, सौंदर्यबोध एवं विविध भावों की प्रभावी अभिव्यक्ति को सराहा गया।कार्यक्रम में प्रशासनिक उत्कृष्टता के साथ-साथ कला एवं सृजनात्मक प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button