ग्राम विद्याडीह में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

ग्राम विद्याडीह में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने किया शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
मस्तूरी। ग्राम विद्याडीह में सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच हरप्रसाद भारते एवं कुटेला सरपंच अनिल कुर्रे सहित समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विद्याडीह में धान खरीदी केंद्र शुरू होना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे किसानों के समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित मूल्य मिलना चाहिए और धान खरीदी के दौरान किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों की सुविधा, सम्मान और अधिकारों के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष महेंद्र पटेल, गोपाल यादव, समिति प्रबंधक छत्तूराम साहू, समिति ऑपरेटर संदीप कुमार पटेल, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, सरपंच हरप्रसाद भारते एवं कुटेला सरपंच अनिल कुर्रे उपस्थित रहे।इसके साथ ही किसान ओमप्रकाश, गुलाब, दिलीप, मनु, बिंटू सहित क्षेत्र के समस्त किसान एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।ग्राम विद्याडीह में धान खरीदी केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने इस सुविधा को अपने लिए राहत भरा कदम बताया।