धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले जनजाति गौरव दिवस में शामिल होने के लिए आयोजन मंडल बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया गया।जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति बिलासपुर के पदाधिकारियों ने दिनांक 06/11/2026 को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दिनांक 16/11/2026, दिन सोमवार को बिलासपुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निमंत्रण को आत्मीयता से स्वीकार करते हुए दिनांक 16/11/2026, दिन सोमवार को दोपहर 02:00 बजे कार्यक्रम में आने का समय दिया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी मिलते ही आदिवासी समाज में खुशी की लहर है। इस दौरान प्रांत के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वन बंधु नामक पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा, अनुराग जैन, जितेंद्र कुमार ध्रुव, राजीव ध्रुव, धनेश्वर सिंह नेताम उपस्थित रहे।यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक राजीव ध्रुव जी ने दी।