50 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने खेल मैदान और वाटर फिल्टर की घोषणा की

50 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने खेल मैदान और वाटर फिल्टर की घोषणा की
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
बिलासपुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी “सरस्वती साइकिल योजना” के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मटिया में कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, बिलासपुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सतकली बावरे , जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर एवं विशिष्ट अतिथि अरविंद लहरिया , विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत मटिया की सरपंच प्रतिनिधि उत्तरा सिंह चंदेल, राधेश्याम सिंह चंदेल, शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष, उपसरपंच घनश्याम प्रजापति, मोहित चेलके, रामकुमार यादव, पन्नालाल, पंचराम एवं समस्त पंचगण व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य राजेश शांडिल्य ने की। प्राचार्य ने विद्यालय की समस्याओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अतिथियों के समक्ष रखी।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एस. के. प्रधान, एस. के. राय, मंच संचालन जे. के. देवांगन, एस. उपाध्याय, एस. के. कोरी, वी. मिश्रा, एस. चंद्राकर, के. स्वर्णकार, एम. एस. वर्करे, एस. महिलांगे आदि उपस्थित रहे।अतिथियों के उद्बोधनमुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि”यह योजना बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुगमता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेटियां पढ़ेंगी तभी समाज और प्रदेश आगे बढ़ेगा।”उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान के समतलीकरण हेतु आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।विशिष्ट अतिथि सतकली बावरे ने कहा कि “साइकिल मिलने से छात्राओं की शिक्षा को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उनका स्कूल आने का समय बचेगा और वे अधिक मेहनत से पढ़ सकेंगी।”उन्होंने विद्यालय के छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु एक वाटर फिल्टर देने की घोषणा की।विशिष्ट अतिथि अरविंद लहरिया ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए छात्राओं को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।साइकिल वितरणकार्यक्रम के दौरान कुल 50 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने शासन एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में व्याख्याता एस. के. प्रधान ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, पालकों एवं छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।