Blog

सेवा संकल्प अभियान 2026: मेरे सपनों का भारत की कड़ी में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

सेवा संकल्प अभियान 2026: मेरे सपनों का भारत की कड़ी में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न

2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत विषय पर 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग, पिया टंडन ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया

बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत की कड़ी में 2047 का विकसित भारत एवं 25 वर्षों के बाद का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 03 अक्टूबर 2026 को सेजेस शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी माध्यम बिलासपुर में किया गया।जिले के 04 विकासखंड बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर, कोटा के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से कक्षा 01 से 08 और कक्षा 09 से 12 वीं स्तर के विकासखंड से चयनित चित्रकला में 80 एवं भाषण में 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 120 प्रतिभागी शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा अशोक विधानी, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम बिलासपुर आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।बीईओ मस्तूरी शिवराम टंडन के दिशा निर्देश और नोडल अधिकारी एबीईओ मीनाक्षी बेग के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। चित्रकला अ वर्ग में पिया टंडन, मार्क नेशनल पब्लिक स्कूल केंवतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रा को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।पिया टंडन ने इस सम्मान का श्रेय अपने शिक्षक श्री लोमश, श्रीमती सरोजनी एवं अपने माता-पिता द्वारिका टंडन, रेखा टंडन को दिया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button