Blog

पटवारियों पर दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने व केंद्र के समतुल्य बकाया 3% महंगाई भत्ता देने की मांग, फेडरेशन ने आक्रोश रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

पटवारियों पर दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने व केंद्र के समतुल्य बकाया 3% महंगाई भत्ता देने की मांग, फेडरेशन ने आक्रोश रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक मस्तूरी ने बुधवार को प्रदेश के पटवारियों पर की गई दंडात्मक कार्यवाही के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।फेडरेशन में सम्मिलित सभी संगठनों के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों तथा सक्रिय कर्मचारी साथियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी के माध्यम से मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गईं। पहली मांग – पटवारियों के आंदोलन के दौरान की गई दंडात्मक कार्रवाइयों को तत्काल निरस्त कर पटवारियों की मांगों का त्वरित एवं सम्मानजनक निराकरण किया जाए। दूसरी मांग – छत्तीसगढ़ के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समतुल्य डी.ए. तथा बकाया एरियर्स का तत्काल भुगतान किया जाए।ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी-अधिकारी संघ मस्तूरी के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल देव भारद्वाज, संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र डहरिया, पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ दिव्यांग कर्मचारी-अधिकारी संघ मस्तूरी के ब्लॉक अध्यक्ष महेतरु मधुकर, छ.ग. शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर राठौर, सुशील कैवर्त्य, मनीराम खांडेकर, प्रधानपाठक संघ मस्तूरी के ब्लॉक प्रवक्ता रंजीत बंजारे, दिलीप भूषण कुर्रे, पप्पू पाटले, रुकमणी मरकाम, गनेशिया महिलांगे, सुनीता मरकाम, दीप्ति गुप्ता, पिंकी दिनेन्द्र महिलांगे, कमला उरांव आदि उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button