मुख्य अतिथि बोले – श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय की प्रेरणा देता है

मुख्य अतिथि बोले – श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय की प्रेरणा देता है
मानिकचौरी-सुकुलकारी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मस्तूरी। ग्राम पंचायत मानिकचौरी एवं सुकुलकारी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। झांकियों,भजन-कीर्तन और बच्चों की राधा-कृष्ण प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्यरात्रि में जन्म पर मंदिर घंटे-घड़ियालों से गूंज उठे। मटका फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही।मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने कहा भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।विशिष्ट अतिथि चंद्रप्रकाश सूर्या प्रदेश महामंत्री,भाजपा अ जा मोर्चा ने कहा श्रीकृष्ण ने प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने सुकुलकारी के राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल ने कहा इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर जनपद सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र नायक,सरपंच प्रतिनिधि रामायण साहू,उपसरपंच नारद नायक,केदार साहू , विजय नायक,दिलहरण साहू, गौतम नायक, राकेश नायक,जीवन नायक,दशेराम सोनवानी,मनोज साहू, विजय नेताम,लक्ष्मण चतुर्दानी, दशहरा राम सोनवानी, वीरेंद्र पूरेना अनिल जयसवाल,साहिल मधुकर,सरजू साहू मेडी यादव, नवीन, नरेन्द्र मरकाम,लोकनाथ बंजारे, रुद्रांश सुर्या,सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।