Blog

शिक्षा समिति गठन,भवन निर्माण और आरक्षण पर ज्ञापन का निर्णय,बोले प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत

शिक्षा समिति गठन,भवन निर्माण और आरक्षण पर ज्ञापन का निर्णय,बोले प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत

गिरौदपुरीधाम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

गिरौदपुरीधाम। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सतनाम धर्मशाला मड़वा,गिरौदपुरीधाम में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एल.कोसले के निर्देशन में विभिन्न रचनात्मक कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के पूर्व वीर बलिदानी गुरु बालकदास साहेब की जयंती प्रदेश स्तर पर मनाई गई। बैठक में प्रमुख निर्णय लिए गए सतनाम धर्मशाला मड़वा और रायपुर में भवन सौंदर्यीकरण व निर्माण हेतु जल्द भूमिपूजन होगा।सामाजिक रीति-नीति सुधार के 15 बिंदुओं को जिला अध्यक्षों के फीडबैक के बाद ग्रामीण स्तर पर लागू किया जाएगा। राज्य सरकार की भर्तियों में जिला स्तर के बजाय राज्य स्तर पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर शिक्षा समिति का गठन होगा,जो नवोदय,उत्कर्ष,प्रयास जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु ग्रामीण प्रतिभावान बच्चों को तैयार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष एल. कोसले ने उद्बोधन में कहा सामाजिक एकीकरण के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज लगातार प्रयासरत है और रहेगा। शिक्षा ही समाज को आगे ले जाएगी,इसलिए हम स्कूल-कॉलेज खोलने और पे बैक सोसायटी के संचालन पर गंभीर हैं। संगठन में अनुशासन जरूरी है,प्रोटोकॉल का पालन सभी को करना होगा। प्रदेश प्रबंधन कार्यकारी के सदस्य अपने प्रभार जिले में संगठन विस्तार को पूर्ण करें। सामाजिक एकीकरण के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज लगातार प्रयासरत है और रहेगा सामाजिक एकता के लिए हर संभव स्थिति पर समन्वयक बनाकर कार्य करने हेतु तैयार करें,हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश स्तरीय बैठक में उपाध्यक्ष रेशमलाल घृतलहरे,डॉ दिनेश लाल जांगड़े,महासचिव मोहन बंजारे,कोषाध्यक्ष श्याम टांडे, कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल सितारे,लालजी हिरवानी, विरेन्द्र अजगल्ले,गणेश बघेल,भुवनलाल जांगड़े, बस्तर संन्तु बांधे,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप शृंगी,उपाध्यक्ष दिनेश लहरे,सुशील भारद्वाज,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजलि बरमाल,प्रदेश प्रवक्ता राकेश नारायण बंजारे,पूर्व उपसंचालक शिक्षा एस चंद्रसेन सहित महासमुंद जिलाअध्यक्ष विजय बंजारे,बेमेतरा जिलाअध्यक्ष राज लाल बंजारे,सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाअध्यक्ष गिरवर निराला, बिलासपुर जिलाअध्यक्ष डी.एल.डहरिया,बलौदा बाजार जिलाअध्यक्ष दीपक घृतलहरे,सक्ति जिलाअध्यक्ष रेशम लाल कुर्रे, जांजगीर-चांपा,रायपुर,रायगढ़ से आए जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button