नवीन आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान सीईओ

नवीन आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों के भविष्य को मिलेगी नई उड़ान सीईओ
कोटा। जनपद पंचायत कोटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युवराज सिंन्हा ने ग्राम पंचायत सेमरिया के आश्रित ग्राम अंझीपारा (किलकिला) में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को टॉफी वितरित कर केंद्र में प्रवेश दिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ युराज सिन्हा ने केंद्र की रंग-रोगन, बाल-सुलभ चित्रकारी, कक्ष की साफ-सफाई और पढ़ाई के माहौल की सराहना की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि सभी दर्ज बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो और शासन की पोषण एवं टीकाकरण योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचे।उद्बोधन में सीईओ ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की शिक्षा की पहली पाठशाला है। यहीं से उनके संस्कार और सीखने की नींव पड़ती है। सभी पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजें, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा कुपोषण और शिक्षा से वंचित न रहे।इस अवसर पर जनपद के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।