Blog

मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने का लिया गया निर्णय, 23-24 दिसंबर को होगा दो दिवसीय भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने का लिया गया निर्णय, 23-24 दिसंबर को होगा दो दिवसीय भव्य आयोजन

कुटेला धाम में मां सुभद्रा माता एवं संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती भव्य रूप से मनाने के लिए सतनामी समाज की बैठक संपन्न

बिलासपुर। मस्तूरी विकास खण्ड के पचपेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम कुटेला धाम में मां सुभद्रा माता एवं संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाने के लिए सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सुभद्रा माता एवं संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जयंती जी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। बैठक में ग्राम के विकास के साथ-साथ मां सुभद्रा माता के मंदिर को भव्य रूप से बनाने एवं निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। बाबा जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य समाज के वरिष्ठजनों को सौंपा गया है।बैठक में घंटों तक चली चर्चा में जयंती के साथ-साथ दो दिवसीय मेला आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मेले में बाबा गुरु घासीदास जी की प्रथम पुत्री मां सुभद्रा माता जी की भव्य पूजा-अर्चना की जाती है।ग्राम कुटेला धाम एक पूजनीय एवं आस्था का स्थल है, जिसे मां सुभद्रा माता के तीर्थ स्थल एवं पूजनीय स्थल के रूप में माना जाता है। ग्राम के लोगों की यहां सालों से गहरी आस्था है। दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें मांगने के लिए यहां आते हैं और श्रद्धा व आस्था से उनकी मन्नतें पूर्ण होती हैं, ऐसा यहां के लोगों का मानना है। कहा जाता है कि माता के दरबार से आज तक कोई भी खाली हाथ वापस नहीं गया है।मां सुभद्रा माता की पक्की भोज 23 दिसंबर एवं गुरु घासीदास जयंती 24 दिसंबर को ग्राम कुटेला धाम में दो दिवसीय रूप में मनाई जाएगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सतनामी समाज के सभी लोग उपस्थित रहे और आयोजन के लिए आयोजक संगठन का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में समाज के राज महंत, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, भंडारी, छड़ीदार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button