Blog

पीडीएस दुकान का निरीक्षण कर कलेक्टर ने ली राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी

पीडीएस दुकान का निरीक्षण कर कलेक्टर ने ली राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी

बलौदाबाजार,5जुलाई 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ग्राम खम्हारडीह स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राशन लेने आई महिलाओं एवं ग्रामीणों से चर्चा कर समय पर एवं निर्धारित मात्रा में राशन मिलने की जानकारी ली।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से शक्कर की कीमत के संबंध में भी जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्हें शक्कर कितने रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रही है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा एवं दर पर समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button