3 लाख 38 हजार का चेक फर्जीवाड़ा, बैंक के लेखापाल-कैशियर समेत 3 गिरफ्तार

3 लाख 38 हजार का चेक फर्जीवाड़ा, बैंक के लेखापाल-कैशियर समेत 3 गिरफ्तार
सेवा सहकारी समिति के चेक में ओवरराइटिंग कर बढ़ाई राशि, प्रार्थी ही निकला फर्जीवाड़े में शामिल
बिलासपुर। थाना बिल्हा पुलिस ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा क्रमांक 63 के चेक में काट-छांट कर 3 लाख 38 हजार रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपियों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के लेखापाल, कैशियर और समिति के प्राधिकृत अधिकारी सह-अध्यक्ष शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपी -01. ऋषिकेश पाण्डेय पिता शांतिकुमार पाण्डेय उम्र 46 वर्ष, साकिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा, स्थायी पता रिवर व्यू कॉलोनी कोनी, थाना कोनी जिला बिलासपुर 02. संजय सिंह बघेल पिता स्व. सीताराम बघेल उम्र 39 वर्ष, साकिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिल्हा, वर्तमान पता रमेश यादव का मकान वार्ड नं. 10 मुढ़ीपार रोड बिल्हा, स्थायी पता पेंड्री थाना सरगांव जिला मुंगेली 03. राजकुमार बरगाह पिता दुखीराम बरगाह उम्र 48 वर्ष, साकिन हथनी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर मामला इस प्रकार है प्रार्थी राजकुमार बरगाह द्वारा दिनांक 26.09.2026 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा क्रमांक 63 में कार्यवाही प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत राशि इस प्रकार थी -1. चेक क्रमांक 021914 दिनांक 15.09.2025 स्वीकृत राशि 51,900 रुपये2. चेक क्रमांक 021019 दिनांक 14.10.2025 स्वीकृत राशि 1,82,080 रुपये3. चेक क्रमांक 016635 दिनांक 19.07.2025 स्वीकृत राशि 80,150 रुपयेउनके हस्ताक्षर के बाद चेक में ओवरराइटिंग, कूटरचना कर राशियों को इस प्रकार बदला गया -51,900 रुपये को 89,900 रुपये,1,82,080 रुपये को 2,82,080 रुपये,80,150 रुपये को 2,80,150 रुपये किया गया।समिति के उक्त तिथियों में पारित कार्यवाही प्रस्ताव में क्रमशः 51,900 रुपये, 1,82,080 रुपये, 80,150 रुपये का ही पारित किया गया था, जबकि समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेड़छाड़ कर, कूटरचना की गई है व चेक में कूटरचना, छेड़छाड़ कर चेक में दर्ज राशि को बढ़ाकर 3,38,000 रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया है।लिखित आवेदन पर अपराध क्रमांक 512/2026 धारा 318(4), 336(2)(3), 338, 340(2), 61(2), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना में हुआ खुलासा विवेचना के दौरान पाया गया कि राजकुमार बरगाह एवं शरद कश्यप के द्वारा कार्यवाही प्रस्ताव पारित कर राशि आहरण किया गया है। जिनका यह कर्तव्य था कि ओवरराइटिंग कर की गई कूटरचना के संबंध में कार्यवाही किया जाना था, परंतु राजकुमार बरगाह के द्वारा प्रस्ताव पंजी में किए गए काट-छांट की कोई जांच नहीं की गई। तथा तत्कालीन समिति प्रबंधक शरद कश्यप की दिनांक 10.09.2026 को मृत्यु के लगभग 15 दिन पश्चात मृतक समिति प्रबंधक एवं बैंक कर्मचारियों पर जिम्मेदारी डालते हुए थाने में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के लेखापाल ऋषिकेश पाण्डेय के द्वारा काट-छांट कर कूटरचित चेक को पास कर हस्ताक्षर किया गया। जिसके पश्चात कैशियर संजय सिंह बघेल के द्वारा उक्त कूटरचित चेक को निरस्त करने के बजाय उक्त चेक से कैश विड्रॉल कर आरोपी को दिया गया।उपरोक्त आरोपीगणों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर आपराधिक षड्यंत्र कर कूटरचित चेक एवं दस्तावेजों के आधार पर 3,38,000 रुपये का अतिरिक्त आहरण कर फर्जीवाड़ा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया गया।आरोपीगण जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के सुपरवाइजर हितेश सलूजा एवं शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से अग्रिम जमानत प्राप्त होने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 21.10.2026 को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया था।दिनांक 21.11.2026 को आरोपीगणों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू, उप निरीक्षक जी एल चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार की विशेष भूमिका रही।