80वें स्वतंत्रता दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ली तैयारियों की जानकारी

80वें स्वतंत्रता दिवस का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ली तैयारियों की जानकारी
जिला पंचायत सीईओ ने किया ध्वजारोहण-परेड का रिहर्सल, मुख्य अतिथि रहेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर । जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज संपन्न हुआ। कलेक्टर रेना जमील ने अंतिम रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी का पूर्वाभ्यास किया।जानकारी दी गई कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी।प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।