कलश यात्रा के साथ हुआ ग्राम भ्रमण, कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने दी बधाई

कलश यात्रा के साथ हुआ ग्राम भ्रमण, कथा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया ने दी बधाई
पाली में श्री भंवर गणेश की प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न
बिलासपुर। मस्तूरी विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पाली में श्री भंवर गणेश की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम पाली सरपंच रूपा बाई पटेल, पूर्व उप सरपंच सीताराम पटेल, राकेश कैवर्त, सुनील कैवर्त, धनेश्वर कैवर्त, सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार पटेल एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वावधान में, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया। इसके बाद कथा, प्राण प्रतिष्ठा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ श्री भंवर गणेश प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा। मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पाली में श्री भंवर गणेश की प्राण प्रतिष्ठा का यह पावन अवसर पूरे गांव के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, उनकी कृपा से गांव में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। ग्रामवासियों ने एकजुट होकर जिस श्रद्धा और भक्ति भाव से इस आयोजन को सफल बनाया है, वह वास्तव में सराहनीय है। यही एकता गांव के विकास की सबसे बड़ी ताकत है।विधायक ने ग्रामवासियों को श्री भंवर गणेश प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए पाली स्थित रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तालाब गांव की धरोहर है, इसके सौंदर्यीकरण से गांव की सुंदरता बढ़ेगी और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि श्री भंवर गणेश प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को बधाई देते हुए मंदिर परिसर में ज्योति कलश भवन एवं वॉलीबॉल ग्राउंड के निर्माण कराने हेतु आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कार्तिक राम पटेल, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, ईटवा सरपंच शोभाराम रात्रे, केवट समाज अध्यक्ष जगत केवट, वेद परसदा सरपंच संतोष डोंगरे, उपसरपंच नरसिंह पटेल, पूर्व सरपंच कांति साहू, लावर सरपंच चंदन केवट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।