937 आवेदनों के साथ बुढ़ीखार बना जनभागीदारी का सशक्त केंद्र

937 आवेदनों के साथ बुढ़ीखार बना जनभागीदारी का सशक्त केंद्र

सुशासन तिहार 2026 : जनसरोकारों के समाधान हेतु प्रशासन पहुँचा ग्राम्य द्वार

बिलासपुर । 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वाकांक्षी पहल “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत बुढ़ीखार में विशाल जनसमस्या निवारण एवं हितग्राही उन्मुख शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 937 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके निराकरण एवं परीक्षण हेतु प्रशासनिक अमले द्वारा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, नगर पंचायत मल्हार अध्यक्ष धनेश्वरी केवट, अजा. प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला मंत्री एस. कुमार मनहर, मल्हार एवं मस्तूरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू एवं विजय अंचल, मस्तूरी मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, जनपद सदस्य एवं युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे तथा ग्राम पंचायत बुढ़ीखार के सरपंच दीपक लहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया। इनमें मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, तहसीलदार शिल्पा भगत, अतिरिक्त तहसीलदार चांदनी ध्रुव, जनपद पंचायत सीईओ जे.आर. भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन, एसडीओपी डेरहा राम टंडन, नोडल अधिकारी ए.के. अहिरे, एसडीओ अमित बंजारे, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रुचि विश्वकर्मा, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मिलिंद्र द्विवेदी तथा विकासखंड परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) स्वर्णलता लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित होने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार संवर्धन की दिशा में तीन महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 06 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। इसमें दो समूहों को बैंक ऑफ महाराष्ट्र, मल्हार के माध्यम से 1.50-1.50 लाख रुपये तथा एक समूह को भारतीय स्टेट बैंक, पचपेड़ी के माध्यम से 03 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।
शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुशासन तिहार को शासन और जनता के मध्य संवाद, विश्वास एवं त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बताते हुए ग्रामीणों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत बुढ़ीखार सचिव विक्की आनंद लहरे एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ।
सुशासन तिहार 2026 का यह आयोजन जनसुनवाई, जनसहभागिता और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक उत्तरदायी एवं संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।