पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पर विकास खंड स्तरीय किसान दिवस चिल्हाटी में संपन्न

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पर विकास खंड स्तरीय किसान दिवस चिल्हाटी में संपन्न
मस्तूरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतरण अवसर पर विकासखंड स्तरीय पीएम किसान दिवस कार्यक्रम किसान कुटीर ग्राम चिल्हाटी स्थित सेवा सहकारी समिति चिल्हाटी में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेन्द्र नायक जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि, केदार साहू अध्यक्ष मानिकचौरी सहकारी सेवा समिति, विनोद पैकरा प्रतिनिधि सरपंच चिल्हाटी, व्यास कुर्रे उपसरपंच प्रतिनिधि सुकुलकारी, हेमलाल जगत महामंत्री भाजपा लोहर्सी विशेष रूप से उपस्थित रहे।चिल्हाटी, सोन, बहतरा, मानिकचौरी तथा धुर्वाकारी के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे। कृषि विभाग से विनोद लकड़ा, दिग्विजय सिंह क्षत्री, संतोष कुमार सोनंत, मनोज खाण्डेकर, बलभद्रा सिंह परिहार, उमेश कुमार यादव, नवीन मेश्राम, मनोहर यादव चिल्हाटी समिति प्रबंधक तथा किसान मित्र प्रमोद मरावी, व्यास कुर्रे,अशोक जयसवाल, साधाराम नेताम,संजू कुमार, लक्ष्मी नारायण मनहर, कार्तिक जगत उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेन्द्र नायक ने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितैषी सरकार है। पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है, किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा।केदार साहू ने कहा किसान भाई योजना का लाभ लेकर खेती को उन्नत बनाएं।विनोद पैकरा ने कहा कि चिल्हाटी क्षेत्र के किसानों ने हमेशा नई तकनीक को अपनाया है, कृषि विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी का लाभ उठाएं।हेमलाल जगत ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा उन्नत खेती और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
