Blog

विधायक दिलीप लहरिया रहे मुख्य अतिथि, 70 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, 100 से अधिक सम्मानित

विधायक दिलीप लहरिया रहे मुख्य अतिथि, 70 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, 100 से अधिक सम्मानित

मस्तुरिहा कलाकार मंच द्वारा गुरु बालकदास विजय महापर्व व कलाकार सम्मान समारोह सम्पन्न

मस्तूरी/टिकारी। मस्तुरिहा कलाकार मंच द्वारा शूरवीर महान प्रतापी बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का राज्याभिषेक विजय महापर्व एवं कलाकार सम्मान समारोह द्वितीय वर्ष का भव्य आयोजन 20 अक्टूबर को ग्राम टिकारी के बाजार पारा में दोपहर 12 बजे से देर रात्रि 4 बजे तक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष हृदय प्रकाश अनंत, कृष्ण रात्रे, प्रगतिशील सतनामी समाज मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर कुर्रे, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अ.जा. राजकुमार अंचल, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या, बिलासपुर रेल्वे कर्मचारी सतनामी सेवा समिति अध्यक्ष उदय सिंह बंजारे, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्ण, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार द्वारा सम्मानित कलाकार माखन भास्कर, द्वारिका बर्मन, उदय भार्गव, विनोद बघेल, ग्राम पंचायत टिकारी उपसरपंच गुलशन जांगड़े, सतनामी समाज गुरु द्वारा मोहल्ला टिकारी अध्यक्ष तुकाराम भार्गव, टिकारी सेवा सहकारी समिति कमोद मनहर, पूर्व सेवा सहकारी समिति जनकराम भार्गव, वरिष्ठ नागरिक ज्ञानदास जांगड़े, बाजार पारा सतनामी समाज अध्यक्ष सुनील राय, भंडारी संतकुमार कोशले, छड़ीदार धर्मेन्द्र राय, भीम आर्मी अध्यक्ष चरण सतनामी, भीम आर्मी सदस्य रेशम लाल टंडन, मोती लाल टंडन, शिवा जांगड़े सहित सरपंचगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टिकारी सरपंच प्रतिनिधि बसंत चंद्रसेन ने की।समारोह में क्षेत्र के 70 कलाकारों ने एक मंच पर पंथी गीतों की भव्य प्रस्तुति देकर सतनाम पंथ की संस्कृति और गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवंत किया। मंच द्वारा 100 से अधिक गायक, साहित्यकार, गीतकार, एक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित कलाकारों में दशरथ मतवाले, प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत खुंटे, देव सिंह बंजारे, भरत मस्तुरिहा, विजय भास्कर, ईश्वर बघेल, उद्घोषक विवेक मुश्राम, राहुल बंजारे, सनम टंडन, शारदा चंदन, ललिता सोनवानी, त्रिवेणी गढ़ेवाल, तिजराम बघेल, संगीता बंजारे, दिनेश भारती, पल्लवी महिलांगे, राजकुमारी बघेल, शैली चतुर्वेदी, इंदू कोशले, बेदबाई बंजारे, विक्की चतुर्वेदी, मिताली बंजारे, उमेंद्र भार्गव, एल.डी. पाटले, कौशल लहरे, व्यास डहरिया, भागीराज बंजारे, रामपाल मधुकर, अनिल कुमार भारती, अशोक पाटेकर, इंशु बंजारे, नरवेश रात्रे, लक्ष्मीनारायण टेंगर, अमित धैर्य, संत खुंटे, ज्वाला घृतलहरे, कुलदीप बंजारे, पंचराम सोनी, सोनकुमारी मिरी, अरुण मिरी, चंद्रहास पाटले, सुखमत लहर्सन, भागीरथी निषाद, दीनू दीवाना, संतोष अनंत, चंद्रकुमार घृतलहरे, एल.डी. घृतवंशी, कमलेश दीवाना, सतप्रकाश कुर्रे बिंदास, राजकमल टंडन, सुरेश खांडे, अमन टंडन, श्रवण कोशले, भरत लाल, जे.पी. स्टूडियो धर्मेंद्र घृतलहरे, जागेश्वर टंडन, बघेल लाइव राजकमल बघेल, दीपमाला, मानसी मेश्राम, सुरेंद्र टंडन, बलराम जोगी, मुखी मधुकर, देवरी डहरिया म्यूजिक धर्मेंद्र डहरिया सहित अनेक कलाकार शामिल रहे।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि राजा गुरु बालकदास जी का बलिदान और शौर्य समाज के लिए प्रेरणा है। ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। मंच के संस्थापक देव सिंह बंजारे ने कहा कि मंच का गठन क्षेत्र के सभी कलाकारों को एकजुट कर कला-संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने, नए कलाकारों को पहचान दिलाने और सभी का सम्मान करने के उद्देश्य से किया गया है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button