Blog

पशु चोरों के हौसले बुलंद: उप सरपंच के घर से चार बकरियां चोरीपशु चोरों के हौसले बुलंद: उप सरपंच के घर से चार बकरियां चोरी

पशु चोरों के हौसले बुलंद: उप सरपंच के घर से चार बकरियां चोरी

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला ग्राम पंचायत ईटवा का है, जहां शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने गांव के उप सरपंच के घर को ही निशाना बनाते हुए दो बकरे और दो बकरियों की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, ग्राम ईटवा निवासी एवं ग्राम पंचायत के उप सरपंच हरि लाल यादव (पिता-दुलारराम यादव) के घर से शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे से 2:30 बजे के बीच अज्ञात चोर चार पशुओं को पार कर ले गए। सुबह परिवार के लोग जागे तो बाड़े से दो बकरे और दो बकरियां गायब थीं। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।ग्रामीणों का कहना है कि ईटवा में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बकरी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी भी मामले में चोरों का खुलासा नहीं हो सका। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में भय के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।पीड़ित उप सरपंच हरि लाल यादव ने मस्तूरी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और चोरी हुए पशुओं की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने तथा पशु चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा करने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पशु चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। अब सभी की निगाहें मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब इन पशु चोरों पर शिकंजा कसता है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button