Blog

बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी जयंती, तैयारियां जोर-शोर से

बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी जयंती, तैयारियां जोर-शोर से

“शिक्षित बनें, संगठित रहें” के संदेश के साथ सतनामी समाज भवन में होगा भव्य आयोजन

पचपेड़ी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज तहसील इकाई पचपेड़ी के तत्वावधान में बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी की जयंती एवं सम्मान समारोह 18 अगस्त 2026 को सतनामी समाज भवन, ग्राम- खपरी (बेलपान) में भव्य रूप से मनाई जाएगी।कार्यक्रम की भव्य तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। समाज भवन परिसर में मंच, पंडाल, कुर्सी एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज तहसील इकाई पचपेड़ी के अध्यक्ष सुखराम खुटें ने कहा कि समाजजनों में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। शिक्षा, संगठन और स्वाभिमान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button