Blog

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज़ कल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे शुभारंभ

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज़ कल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे शुभारंभ

बिलासपुर, 2 सितंबर 2026/ बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेसबॉल, तैराकी और वॉटर पोलो की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं होंगी। राज्यभर से प्रतिभागी विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 सितंबर को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय तथा ऊर्जा विकास अभिकरण निगम रायपुर के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता के अंतर्गत बेसबॉल में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका, तैराकी में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका तथा वॉटर पोलो में 19 वर्ष बालक वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन बिलासपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button