Blog

मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के हाथों सम्मानित, NIT रायपुर के छात्र ने बढ़ाया परिवार का मान

मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के हाथों सम्मानित, NIT रायपुर के छात्र ने बढ़ाया परिवार का मान

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव में पार्किंग समस्या के समाधान के लिए अभिनव आइडिया प्रस्तुत करने पर NIT रायपुर के छात्र परम शौर्य को प्रथम स्थान मिला है।भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पार्किंग की चुनौती को देखते हुए परम शौर्य ने व्यवस्थित पार्किंग का नवीन मॉडल तैयार कर शासन के समक्ष प्रस्तुत किया था। उनके आइडिया को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के हाथों उन्हें सम्मानित किया गया।परम शौर्य की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी है। उनके पिता जितेंद्र पाटले जिला परियोजना अधिकारी एवं माता सत्य लक्ष्मी पाटले व्याख्याता हैं।उनकी यह पहल युवा पीढ़ी द्वारा शहरी समस्याओं के समाधान में नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button