श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं यादव एकता महा रैली व रक्तदान महादान शिविर आयोजन 7 सितंबर को

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं यादव एकता महा रैली व रक्तदान महादान शिविर आयोजन 7 सितंबर को
राधे-राधे, जय माधव के जयघोष के साथ निकलेगी कलश यात्रा व महा बाईक रैली

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलसो में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण चन्द्र जी का जन्माष्टमी महोत्सव एवं यादव एकता महा रैली का भव्य आयोजन किया गया है। सर्व यादव समाज जलसो के तत्वावधान में 07 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह 9 से 11 बजे तक मिडिल स्कूल प्रांगण जलसो में कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिपं सभापति संदीप यादव करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, मस्तूरी जनपद सदस्य राजकुमारी महेश्वर कुर्रे सहित अनेक जनप्रतिनिधि व समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे। महा बाईक रैली थाना पचपेड़ी से मिडिल स्कूल प्रांगण जलसो तक निकाली जाएगी।आयोजन समिति ने उद्बोधन में कहा भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, प्रेम और एकता का संदेश देता है। यादव एकता महा रैली का उद्देश्य समाज को संगठित कर संस्कृति व भाईचारे को मजबूत करना है। सभी समाज बंधुओं व ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ही इस महोत्सव की शोभा बढ़ाएगी। आइए, राधे-राधे के जयघोष के साथ इस पावन उत्सव को सफल बनाएं।
