Blog

गूंजा विकास और संस्कृति का संगम विधायक दिलीप लहरिया ने किया सांस्कृतिक मंच का भव्य लोकार्पण

गूंजा विकास और संस्कृति का संगम विधायक दिलीप लहरिया ने किया सांस्कृतिक मंच का भव्य लोकार्पण

जिला पंचायत अध्यक्ष बोले आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है, इसे सहेजना ही सच्ची सेवा है ऐतिहासिक समारोह

बिलासपुर । मस्तूरी विधानसभा के आदिवासी अंचल ग्राम पंचायत मानिकचौरी में शुक्रवार को इतिहास रच दिया गया। जब मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने नवनिर्मित 15 लाख रुपये भव्य सांस्कृतिक मंच का फीता काटकर लोकार्पण किया तो पूरा गांव तालियों और जय जोहार के नारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत मानिकचौरी और सर्व आदिवासी समाज पश्चिम मस्तूरी द्वारा आयोजित इस लोकार्पण समारोह में मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। मुख्य अतिथि दिलीप लहरिया ने कहा मानिकचौरी का यह सांस्कृतिक मंच सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, यह हमारी गोंड संस्कृति, हमारे लोकनृत्य, करमा-ददरिया और हमारी आने वाली पीढ़ी के सपनों का मंच है। गांव-गांव में संस्कृति को बचाने और विकास को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मानिकचौरी से ही गूंज निकलेगी। विशिष्ट अतिथि – जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा यह मंच आदिवासी भाई-बहनों के मान-सम्मान का प्रतीक है। ओमप्रकाश पैकरा अध्यक्षता सर्व समाज ने जो एकजुटता दिखाई है, वही हमारी ताकत है। मानिकचौरी के इस मंच से अब प्रतिभाएं निकलकर पूरे प्रदेश में नाम रोशन करेंगी। हमने वर्षों से इस मंच का सपना देखा था। आज हमारे विधायक ने उस सपने को पूरा कर दिया। यह मंच हमारे तीज-त्योहार, बैठक और युवाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा जब संस्कृति जीवित रहती है, तभी समाज जीवित रहता है। मानिकचौरी ने आज पूरे जिले को संदेश दिया है।मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, बेमेतरा अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, जांजगीर-चांपा तहसीलदार राजकुमार मरावी, पचपेड़ी तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा, पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर,भैना समाज छ.ग. अध्यक्ष राजाराम राजभानू, संरक्षक सर्व आदिवासी समाज पश्चिम मस्तूरी, सर्व आदिवासी समाज छ. ग. प्रभाग युवा अध्यक्ष सुभाष परते, जिला पंचायत सदस्य राधा पटेल, जनपद सदस्य मेनका सुमित जगत, जमुना राजकुमार पैकरा,रिखिराम नेताम सहित गोंड समाज के सभी गोंड समाज मानिकचौरी उपकेंद्र अध्यक्ष डी.पी. मरावी, गोंड समाज उपकेंद्र जलसो अध्यक्ष ननकी राम जगत, गोंड समाज सरसेनी उ के अध्यक्ष दशेराम मरकाम, गोंड समाज उ के मानिकचौरी कोषाध्यक्ष विजय नेताम, गोंड समाज मानिकचौरी अध्यक्ष बाबू लाल मरावी गोंड समाज मानिकचौरी और सरपंच टिकेश्वरी रामायण साहू, सचिव विरेन्द्र पुरेना, उपसरपंच नारद नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।समापन में सरपंच ने सभी अतिथियों का आभार जताया। पूरे गांव में दिन भर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button