Blog

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

वेदपरसदा में सेवा सेतु शिविर से ग्रामीणों को मिली राहत, एक ही जगह मिला योजनाओं का लाभ

बिलासपुर/ मस्तूरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल में आयोजित सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों के लिए सुविधाओं और सौगातों का केंद्र बना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी शामिल हुए।शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया। स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीयन कार्ड और पेंशन स्वीकृति सहित विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।पूर्व विधायक डॉ. बांधी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।अधिकार अभिलेख से लेकर आवास और पेंशन तक सौगातशिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 50 से अधिक हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, 23 पात्र हितग्राहियों को नवीन पेंशन स्वीकृति, श्रम पंजीयन कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, आजीविका के लिए ऋण सहायताकृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 10 किसानों को पौधों का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ऋण वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।इस अवसर पर विवेक त्रिपाठी, रंजीत सिंह ठाकुर, संतोष मिश्रा, अजय सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, मस्तूरी एसडीएम बजरंग वर्मा, जनपद सीईओ जे.आर. भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button