Blog

15 दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो सांकेतिक चक्काजाम की चेतावनी

15 दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो सांकेतिक चक्काजाम की चेतावनी

जर्जर सड़कों और स्वीकृत सड़क पर कार्य शुरू नहीं होने को लेकर जनपद सदस्य ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और स्वीकृति के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बकरकूदा से मटिया तक लगभग 6 किमी, चकरबेड़ा से कुटेला तक लगभग 7 किमी तथा बूढ़ीखार से जैतपुर तक लगभग 5 किमी सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। गड्ढों के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य भी अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में निराशा है।जनपद सदस्य ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर 15 दिवस के भीतर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से सीधे जुड़ी हैं।चेतावनी दी कि यदि 15 दिवस के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा, ताकि प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जा सके।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button