Blog

मस्तूरी के नए तहसीलदार होंगे प्रकाश चंद्र साहू, 18 राजस्व अधिकारियों के तबादले

मस्तूरी के नए तहसीलदार होंगे प्रकाश चंद्र साहू, 18 राजस्व अधिकारियों के तबादले

कलेक्टर ने जारी किया आदेश, लखेश्वर प्रसाद किरण को बोदरी की जिम्मेदारी

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया है। इस संबंध में 8 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।आदेश के तहत प्रकाश चंद्र साहू को बिलासपुर तहसीलदार से मस्तूरी तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मस्तूरी में पदस्थ तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को बोदरी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इसमें बिलासपुर, मस्तूरी, सीपत, रतनपुर, बोदरी, पचपेड़ी, बेलगहना, सकरी सहित अन्य तहसीलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार राजेंद्र भारत को बिल्हा से रतनपुर, राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा तथा संदीप साय को बोदरी से सीपत तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button