Blog
पचपेड़ी की बेटी का कमाल, सोनल बेबी भारती का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन

पचपेड़ी की बेटी का कमाल, सोनल बेबी भारती का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन
शासकीय कन्या स्कूल की 11वीं की छात्रा 3 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दिखाएगी प्रतिभा
पचपेड़ी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा सोनल बेबी भारती का चयन अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।आज 3 अक्टूबर को वह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगिता स्थल सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना हुई।यह चयन विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुर्रे एवं स्पोर्ट्स टीचर धीरेंद्र पाठक की मेहनत और छात्रा की कुशल क्षमता का परिणाम है। सोनल के चयन से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और इसे संस्था के लिए गौरवशाली क्षण बताया जा रहा है।
