मस्तूरी से सोनरसी तक मुख्य नहर की सर्विस बैंक पर पक्की सड़क निर्माण की मांग

मस्तूरी से सोनरसी तक मुख्य नहर की सर्विस बैंक पर पक्की सड़क निर्माण की मांग
जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने उप मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बताई जनसुविधा की आवश्यकता
बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मस्तूरी से सोनसरी तक मुख्य नहर की पटरी पर पक्की / डामरीकृत सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिला पंचायत बिलासपुर के सदस्य दामोदर कांत ने उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है।पत्र में क्रमांक 83 दिनांक 28/09/2026 के माध्यम से उन्होंने बताया कि वर्तमान में नहर की पटरी सर्विस रोड कच्ची अवस्था में है, जिसके कारण क्षेत्रवासी, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में निरंतर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि मस्तूरी से सोनरसी तक इस नहर पटरी पर पक्की / डामरीकृत सड़क का निर्माण करा दिया जाता है तो यह क्षेत्र के विकास और जनसुविधा के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।उन्होंने सड़क निर्माण की आवश्यकता एवं लाभ इस प्रकार बताए हैंसुगम ग्रामीण आवागमन एवं वैकल्पिक मार्ग यह मार्ग मस्तूरी और सोनसरी के बीच सीधा और सुरक्षित बाईपास संपर्क मार्ग बनेगा, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा तथा दैनिक यात्रियों एवं स्कूली बच्चों को सुगम आवागमन मिलेगा।किसानों को कृषि उपज परिवहन में राहत क्षेत्र के किसानों को धान, दलहन एवं सब्जी जैसी फसलों को निकटवर्ती मंडियों व बाजारों तक ले जाने में सुविधा होगी, जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी।आपातकालीन सेवाओं की त्वरित पहुंच पक्की सड़क बनने से 108 एंबुलेंस, डायल 112 एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच गांवों तक सुलभ व बाधा रहित हो सकेगी।क्षेत्रीय व्यापार एवं समग्र विकास को गति बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह मार्ग नहर के किनारे पहले से उपलब्ध भूमि पर ही स्थित है। इसमें भूमि अधिग्रहण जैसी कोई बाधा नहीं है। यदि इस सड़क के निर्माण का दायित्व जल संसाधन विभाग को सौंपा जाता है तो नहर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह कार्य सरलता एवं शीघ्रता से पूर्ण किया जा सकता है।दामोदर कांत ने क्षेत्र के लाखों ग्रामीणों और आम जनमानस की सुविधा एवं विकास को ध्यान में रखते हुए मस्तूरी से सोनसरी तक मुख्य नहर की पटरी पर पक्की सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।