Blog

जनपद पंचायत प्रतिनिधियों को विकसित भारत जी – राम जी योजना का दीया विस्तृत से

जनपद पंचायत प्रतिनिधियों को विकसित भारत जी – राम जी योजना का दीया विस्तृत से

संभाग स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न

बिलासपुर, 5 अगस्त 2026/विकसित भारत जी-राम जी के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के जनपद पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने तथा पंचायतों के समग्र विकास के उद्देश्य से तीन दिवसीय संभाग स्तरीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में किया गया। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में जिला पंचायत बिलासपुर की सहायक परियोजना अधिकारी अनुराधा शुक्ला ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके साथ संभाग के विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना के वैज्ञानिक एवं सहभागी निर्माण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका संवर्धन, विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी अभिसरण, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल शासन, पारदर्शिता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तर से प्रशिक्षित विशेषज्ञों ने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के बेहतर संचालन एवं जनहितकारी निर्णयों के संबंध में व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में समूह चर्चा, आवश्यकता आधारित कार्ययोजना निर्माण तथा जीआईएस आधारित ग्राम विकास योजना के उदाहरणों के माध्यम से बताया गया कि जनभागीदारी को केंद्र में रखकर किस प्रकार विकसित भारत जी-राम जी योजना के अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाए जा सकते हैं। प्रतिनिधियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ बनाना है, ताकि ग्राम पंचायतों को विकास का सशक्त केंद्र बनाया जा सके और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। कार्यशाला के समापन पर बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को ग्राम पंचायत स्तर पर लागू करने तथा विकसित भारत जी-राम जी योजना के माध्यम से समावेशी, सतत एवं जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों के समग्र विकास, बेहतर सेवा वितरण तथा ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button