Blog

अदाणी फाउंडेशन की पहल पर लोहर्सी में स्वच्छता रैली, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

अदाणी फाउंडेशन की पहल पर लोहर्सी में स्वच्छता रैली, 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों से लेकर SHG समूह हुए शामिल

चिल्हाटी/लोहर्सी। पचपेड़ी तहसील अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में परियोजना ग्राम लोहर्सी में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।रैली का उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण निर्माण के लिए समुदाय को प्रेरित करना था।रैली में जनपद सदस्य मस्तूरी राकेश शर्मा व स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, संगिनियों तथा अदाणी फाउंडेशन एवं माइंस बिजनेस टीम के सदस्यों सहित 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर उमाशंकर बरेठ जियोलॉजिस्ट एवं सुमन दत्ता सीएसआर हेड सहित प्रतिभागियों ने घरों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने सामुदायिक एकजुटता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button