सब स्टेशन में 05 MVA का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित,फीडर के 09 गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य

सब स्टेशन में 05 MVA का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, फीडर के 09 गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य

बिलासपुर। 20 मई 2026। बिजली सब स्टेशन पचपेड़ी का 05 MVA पॉवर ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले खराब हो गया था। इसके स्थान पर 08.05.2026 को 03.15 MVA का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण विगत 15 दिनों से भरारी फीडर के सभी 09 ग्रामों में बिजली कटौती की जा रही थी। इसके चलते इन ग्रामों में पेयजल का संकट गहरा गया था और गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पचपेड़ी में लगे 03.15 MVA के पॉवर ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलकर 05 MVA का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर *दिनांक 18.05.2026 को कार्यपालक निदेशक ए. के. अम्बस्टएवं अधीक्षण यंत्री सुरेश जांगड़े को आवेदन दिया गया। अधिकारियों ने तत्काल सहानुभूतिपूर्वक पहल करते हुए 05 MVA का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के तीसरे दिन ही 20.05.2026 को नया 05 MVA पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई।

अपनी मांग को लेकर द्वारिका टंडन, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत भरारी, राजकुमारी महेश्वर कुर्रे जनपद सदस्य, धनेश साहू सुलौनी सरपंच, सुनील मरकाम, शिवकुमारी मरकाम जलसो सरपंच, सुरेंद्र साहू सरपंच प्रतिनिधि सुकुलकारी, मितेश टंडन, कवेंद्र गंधर्व, महंत कांतआदि ने डिविजन ऑफिस बिलासपुर में संपर्क किया। पचपेड़ी जेई गंगासागर ध्रुव भी लगातार प्रयासरत थे।