शिविर में 42 पेंशन स्वीकृति पत्र एवं 12 राशन कार्ड पाकर खुशी की लहर

शिविर में 42 पेंशन स्वीकृति पत्र एवं 12 राशन कार्ड पाकर खुशी की लहर

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का आधार
शिविर में प्रशासनिक संवेदनशीलता
कृषि नवाचार एवं त्वरित जनसमस्या निराकरण का अनुपम समागम

बिलासपुर। मस्तूरी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम भटचौरा में मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी अवधारणा “सुशासन तिहार” के अंतर्गत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर, जनसेवा, प्रशासनिक उत्तरदायित्व एवं ग्रामीण विकास का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। शिविर में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक, ग्रामीणजन, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा कृषकों को आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए. के. आहिरे ने किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीजों के चयन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों के न्यूनतम उपयोग के साथ जैविक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को जैविक खाद, हरी खाद, नील-हरित काई (BGA) उत्पादन एवं कृषि लागत को कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाने के प्रभावी उपायों से अवगत कराया।

कृषकों को मृदा परीक्षण कार्ड की उपयोगिता समझाते हुए भूमि परीक्षण आधारित कृषि पद्धति अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही ढेंचा बीज एवं मूंग बीज की बोनी कर हरी खाद निर्माण से भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि तथा उत्पादन लागत में कमी लाने की जानकारी दी गई। शिविर में चयनित सात कृषकों को जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि सामग्री वितरित की गई, जिससे किसानों में आत्मविश्वास एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।

शिविर में 42 पेंशन स्वीकृति पत्र एवं 12 राशन कार्ड का वितरण भी किया गया, जिसे पाकर हितग्राहियों में खुशी की लहर देखी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राधा खिलावन पटेल, अज प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष व जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य मेनका जगत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुमित जगत, सरपंच चन्द्र कली पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पटेल, आमगांव सरपंच हीरादेवी पटेल, सरपंच प्रतिनिधि खेमराज पटेल सहित अन्य सरपंचों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, मस्तूरी एसडीएम शिवकुमार कंवर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी व नोडल अधिकारी शिवराम टंडन, जनपद सीईओ जे.आर. भगत, बीएमओ अनिल कुमार, पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी मिलिंद्र द्विवेदी, विकासखंड परियोजना प्रबंधन (बिहान) स्वर्णलता लकड़ा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रुचि विश्वकर्मा, पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह, भटचौरा सचिव देव सिंह पाटले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसमस्या निवारण शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 832 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 815 मांग संबंधी एवं 17 शिकायत संबंधी आवेदन सम्मिलित रहे। प्रशासन द्वारा 474 मांगों का निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई तथा शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदनशील,पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यशैली ग्रामीण अंचलों में प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित हुई,जिसकी ग्रामीण जनों उपस्थित रहे।

