उपखंड स्तरीय समिति का गठन

उपखंड स्तरीय समिति का गठन
तीन जनपद सदस्यों को वन अधिकार समिति में सदस्य के रूप किया शामिल

बिलासपुर । कलेक्टर कार्यालय आदिवासी विकास छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक वन अधिकार 2025 – 26/ 3057 बिलासपुर के दिए गए निर्देश अनुसार वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत उपखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया ।क्योंकि फरवरी 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न हुआ ,जिससे नए सदस्यों का निर्वाचन हुआ, इसलिए उपखंड स्तरीय समिति के पुनर्गठन के लिए जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा विकासखंड वार तीन – तीन जनपद पंचायत सदस्यों का नाम निर्देशित किया गया। उपरोक्त निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन विकास ,वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रधानों अनुसार वन अधिकारों के परीक्षण एवं अनुशंसा के लिए उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति गठित किया गया समिति में अनुभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी शिव कुमार कंवर अध्यक्ष, अनुभागीय अधिकारी वन विभाग टी आर मराई सदस्य, सहायक संचालक आदिवासी विभाग सदस्य, मेनका जगत जनपद सदस्य बहतरा – सदस्य , जमुना पैकरा जनपद सदस्य कुकुर्दी कला सदस्य, जनपद सदस्य राजकुमारी महेश्वर कुर्रे सदस्य जलसों सदस्य को वन समिति में शामिल किया गया।