Blog

सीपत में 380 तथा करगी कला में 75 आवेदन भरवाए गए

सीपत में 380 तथा करगी कला में 75 आवेदन भरवाए गए

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के शिविर में उमड़ी हितग्राहियों की सहभागिता

मस्तूरी/कोटा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम पंचायत सीपत, जनपद मस्तूरी में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 380 आवेदनों का पंजीयन किया गया, वहीं कोटा विकास खंड के करगीकला संकुल में 75 आवेदन भरवाए गए।सीपत शिविर में जिला मिशन प्रबंधक डी.के. शिवहरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक ए.के. वर्मा की उपस्थिति में बिहान की विकास खंड टीम, ADEO, विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता निभाई।शिविर में 25 विद्युत मीटरों के नामांतरण हेतु आवेदन भी भरवाए गए और नवीन मीटर के इच्छुक हितग्राहियों के आवेदन संकलित किए गए।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button