Blog

दो दिवसीय भीमचरितमानस सह सतनाम संदेश महोत्सव प्रारंभ

दो दिवसीय भीमचरितमानस सह सतनाम संदेश महोत्सव प्रारंभ

सामाजिक समरसता और समानता का दिया जा रहा संदेश, विधायक लहरिया हुए शामिल

मस्तूरी । सामाजिक समरसता, मानवता, समानता एवं सतनाम संदेश के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पचपेड़ी में दो दिवसीय भीमचरितमानस सह सतनाम संदेश महोत्सव का शुभारंभ 10 अक्टूबर को हुआ।

ग्राम पचपेड़ी स्थित सुखधम्म स्मारक में आयोजित महोत्सव में सतनाम संदेश के साथ भारतीय संविधान, शिक्षा, मानवाधिकार और सामाजिक समानता के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है।दो दिवसीय आयोजन में सेवानिवृत्त सहायक संचालक कृषि माधव कुर्रे द्वारा रचित भीम चरित मानस ग्रंथ का वाचन किया जा रहा है,

जिसमें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय, बंधुत्व एवं मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे, एमडीएम स्कूल संचालक भागबली घृतलहरे, कवि गोवर्धन मार्शल, जनपद सदस्य महेश्वर कुर्रे, उप संचालक जितेन्द्र बावरे, कवि महेतरु मधुकर, सहायक प्राध्यापक मंगलचंद निराला, पंडित ललित नवरत्न सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।गायक एवं टीकाकार के रूप में शिवकुमार सोनी, सुरुजलाल मधुकर, सुरेंद्र मधुकर, राजेन्द्र घृतलहरे, महावीर काटकर सहित अन्य ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन राहुल देव भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button