Blog

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे मुख्य अतिथि

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे मुख्य अतिथि

जय सतनाम अमर ज्योति संस्था बिनौरी ने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर दिया बाबा गुरु घासीदास के ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ी तहसील के ग्राम बिनौरी में जय सतनाम अमर ज्योति संस्था बिनौरी के तत्वावधान में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के मानवता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी शामिल हुए। अध्यक्षता बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे ने की।अतिथि के रूप में अ.जा.मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या,पूर्व बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य एवं अ.जा. मोर्चा जिला महामंत्री पृथ्वीपाल राय,मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, मल्हार मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे,अ.जा.मोर्चा मल्हार मंडल अध्यक्ष हेमंत नारंगे, मन की बात जिला प्रभारी सुरेश खटकर,अ.जा.मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामदेव रात्रे,सरपंच कमोद कुमार धीवर,संस्थापक सत कुमार सोनी सहित ग्रामीण एवं संस्था सदस्य उपस्थित रहे।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को ‘मनखे-मनखे एक समान’ का अमर संदेश दिया है। उनके बताए सत्य, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलकर ही हम समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। ऐसी धार्मिक संस्थाएं सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं।अध्यक्षता कर रही सतकली बावरे ने कहा कि ज्योति कलश प्रज्ज्वलन आस्था के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। बाबा जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। समस्त ग्रामवासियों ने सामाजिक समरसता मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button