Blog

नितेश सिंह और भोलाराम साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया भव्य स्वागत

नितेश सिंह और भोलाराम साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने किया भव्य स्वागत

जयरामनगर-खैरा में जगराता कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मस्तूरी। जयरामनगर-खैरा स्थित मां कर्मा स्टेडियम में स्व. नंदी भार्गव की स्मृति में स्टार ग्रुप द्वारा आयोजित जगराता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।कार्यक्रम में बघेल ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की बधाई दी और माता रानी से सुख-शांति, समृद्धि की कामना की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को आस्था, संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का माध्यम बताया। जगराता में छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे की प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।दर्रीघाट में भव्य स्वागत जगराता में शामिल होने पहुंचे भूपेश बघेल का दर्रीघाट में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। जयरामनगर में जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने स्वागत किया।इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जनपद सभापति राजू पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button