Blog

रंगमंच के लिए 5 लाख की घोषणा, विधायक लहरिया ने भी 10 लाख देने का किया ऐलान

रंगमंच के लिए 5 लाख की घोषणा, विधायक लहरिया ने भी 10 लाख देने का किया ऐलान

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया मटिया हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण

बिलासपुर/ मस्तूरी विकासखंड के ग्राम मटिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने की।समारोह का शुभारंभ सरस्वती माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान लोक गायक सनम टंडन ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने भवन लोकार्पण के बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ जमीन पर बैठकर फोटो सेशन कराया।अपने उद्बोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि सरपंच, जनप्रतिनिधियों, प्राचार्य और शाला प्रबंधन समिति के प्रयास से विद्यालय का नवीन भवन बनकर तैयार हुआ है। छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ें और परीक्षा परिणाम में जिला में पहला स्थान लाएं। उन्होंने विद्यालय परिसर में रंगमंच निर्माण के लिए सांसद मद से 5 लाख रुपए की घोषणा की।मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने नवीन भवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रजापति मोहल्ले में रंगमंच हेतु 5 लाख और पचरी निर्माण हेतु 5 लाख, कुल 10 लाख रुपए की घोषणा की।इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे,भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे,जनपद सीईओ जे.आर.भगत,मस्तूरी तहसीलदार प्रकाश साहू, प्राचार्य राजेश शांडिल्य , सरपंच शीला सिंह चंदेल, शाला समिति अध्यक्ष राधेश्याम सिंह चंदेल, उपसरपंच घनश्याम प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button