Blog

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर चिल्हाटी में DDEO एवं GDA बैच का शुभारंभ

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर चिल्हाटी में DDEO एवं GDA बैच का शुभारंभ

युवाओं को रोजगारपरक कौशल देने की पहल, सरपंच प्रतिनिधि और अदाणी फाउंडेशन की टीम रही उपस्थित

पचपेड़ी।पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), चिल्हाटी में डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (DDEO) एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के नए बैचों का शुभारंभ किया गया।इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना तथा आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागबली घृतलहरे सरपंच प्रतिनिधि गोडा़डीह एवं अनिल साहू सरपंच लोहर्सी सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, अदाणी फाउंडेशन की टीम तथा माइंस टीम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण का लाभ उठाकर कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर उमाशंकर बरेठ जियोलॉजिस्ट एवं सुमन दत्ता सीएसआर हेड अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ASDC के माध्यम से स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button