Blog

संकल्प सेवा अभियान: आरती लेसेंद्र ने जीता प्रथम पुरस्कार, 1000 रुपए नकद से हुई सम्मानित

संकल्प सेवा अभियान: आरती लेसेंद्र ने जीता प्रथम पुरस्कार, 1000 रुपए नकद से हुई सम्मानित

भाषण प्रतियोगिता में गोडाडीह की छात्रा का परचम, मोमेंटो और प्रमाण पत्र से हुआ सम्मान

मस्तूरी/गोडाडीह। संकल्प सेवा अभियान के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता “मेरे सपनों का भारत” में सुम्मती उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोडाडीह की कक्षा 9वीं की छात्रा आरती लेसेंद्र ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि के लिए आरती लेसेंद्र को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं 1000 रुपए नगद राशि के साथ सम्मानित किया गया। आरती की इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे संकुल बालक पचपेड़ी का नाम गौरवान्वित हुआ है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी,बीईओ शिवराम टंडन एवं दामोदर कांत उपस्थित रहे। निर्णायक पार्थ सारथी भट्टाचार्य और एम. मोइत्रा रहे। प्राचार्य श्रीमती रजवंतीन पात्रे, संकुल समन्वयक राहुल देव भारद्वाज एवं सीमून घृतलहरे ने आरती को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button