Blog

मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला, एक ग्रामीण की मौत, तीन घायल

मस्तूरी के ग्राम लिमतरा के ग्रामीणों पर रलिया के पास हमला, सिम्स में शव, मस्तूरी में घायलों का इलाज जारी

बिलासपुर / मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लिमतरा के ग्रामीणों पर गुरुवार रात ग्राम रलिया के पास घात लगाकर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक का शव सिम्स बिलासपुर में रखवाया गया है, जबकि घायलों का उपचार मस्तूरी के अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।घटना का विवरणजानकारी के अनुसार लिमतरा निवासी जीवन मेहर (38 वर्ष) खेती-किसानी करते थे। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वे हीरालाल यादव (50 वर्ष), राकेश बरगाह (28 वर्ष) और मुकेश पटेल (38 वर्ष) के साथ आवारा मवेशियों को दलहा पहाड़ के जंगल में छोड़ने गए थे।रात करीब 8:30 बजे मवेशियों को जंगल में छोड़कर चारों दो बाइक से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रलिया गांव के पास 6 से 8 लोग पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया।डंडे-रॉड से हमलाहमले में चारों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जीवन मेहर को मृत घोषित कर दिया। घायलों के अनुसार हमलावरों ने जीवन के *सिर पर लोहे की रॉड और डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान होकर सड़क पर गिरने के बाद उसके साथी जान बचाकर भागे। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें _’लाश ले जाने’_ की बात कही।पुराना विवाद बना कारणप्रारंभिक जांच में आवारा मवेशियों को जंगल में छोड़ने को लेकर दोनों गांवों के कुछ लोगों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। पुलिस का बयानइस संबंध में डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि _मवेशियों को लेकर विवाद में मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस गांव में पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।_पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ramgopal Bhargav

मेरा नाम रामगोपाल भार्गव है, मैं (नवा बिहान न्यूज़) पोर्टल का संपादक हूँ। Navabihannews.com एक हिन्दी न्यूज़ पॉर्टल है इस पोर्टल छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश दुनियाँ की खबरों को प्रकाशित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button